संवाद सूत्र, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नगर में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज राहत के बजाय लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
धीमी गति से चल रहे काम, सड़क के गड्ढों और अव्यवस्थित आवागमन के चलते लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक बंद होने या ट्रेन गुजरने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।