National
प्यार के 'प्रपोजल' से ठगी का 'प्रोजेक्ट'... भोपाल में इंस्टा फ्रेंड ने किशोरी से उसी के घर में करवाई लाखों की चोरी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती भोपाल के एक कारोबारी परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के लिए मुसीबत बन गई। पहले प्यार की मीठी बातें, फिर मुलाकातें और फिर भावनात्मक रिश्ते की दुहाई देकर युवक ने अपनी 'मजबूरियां
लेखक Digital Desk132K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती भोपाल के एक कारोबारी परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के लिए मुसीबत बन गई। पहले प्यार की मीठी बातें, फिर मुलाकातें और फिर भावनात्मक रिश्ते की दुहाई देकर युवक ने अपनी 'मजबूरियां' गिनाईं और मदद के नाम पर रुपये मांगे। किशोरी के इन्कार करने पर वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया।
उसने दोस्ती की बात माता-पिता को बताने की धमकी दी और घर में चोरी करने का दबाव बनाया। डर के कारण किशोरी ने घर से नकदी और मां के गहने लाकर उसे सौंप दिए। घर में चोरी की भनक लगने पर पूछताछ हुई तो किशोरी ने पूरी घटना बता दी। कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके दो दोस्तों के खिलाफ छेड़छाड़, रंगदारी और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।



