National
भागलपुर के कोतवाली चौक पर ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग; तीन घंटे तक ट्रैफिक रोककर दमकल ने पाया काबू
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Kotwali Chowk Fire: शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में शुमार कोतवाली चौक के समीप शनिवार की सुबह एक ब्रांडेड कपड़ों के बड़े शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय शोरूम के भीत
लेखक Kaushal Kishore Mishra147K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Kotwali Chowk Fire: शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में शुमार कोतवाली चौक के समीप शनिवार की सुबह एक ब्रांडेड कपड़ों के बड़े शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय शोरूम के भीतर से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के बीच भारी अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।



