National
बंगाल सीएम शुभेंदु ने बच्चे को मोबाइल छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी, सेल्फी लेने की इच्छा भी की पूरी
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार रात हावड़ा के सालकिया इलाके में एक बच्चे को मोबाइल फोन से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। हालांकि, बच्चे की उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा भी
लेखक Digital Desk155K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार रात हावड़ा के सालकिया इलाके में एक बच्चे को मोबाइल फोन से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। हालांकि, बच्चे की उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा भी उन्होंने पूरी की। यह घटना उत्तर हावड़ा के सालकिया स्थित कामिनी स्कूल लेन में रात करीब आठ बजे की है।
मुख्यमंत्री चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले बिकाश भट्टाचार्य के घर पहुंचे थे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।



