डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद कर दी हैं।
एयरलाइन ने इस संबंध में ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी है। इंडिगो के अनुसार, मौजूदा स्थिति का गहन आकलन करने के बाद यह फैसला लिया गया है।