National
नई फिल्म के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल, 1 रुपये में 'मनोरंजन' के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मनोरंजन का लालच और कीमत सिर्फ एक रुपए! साइबर ठग इसी आकर्षक ऑफर को हथियार बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर नई फिल्म या वेब सीरीज डाउनलोड करने के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। कम
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मनोरंजन का लालच और कीमत सिर्फ एक रुपए! साइबर ठग इसी आकर्षक ऑफर को हथियार बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर नई फिल्म या वेब सीरीज डाउनलोड करने के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। कम कीमत देखकर लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से ठगी का खेल शुरू होता है।
फर्जी वेबसाइट पर एक रुपये का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान ठग यूपीआई पिन या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं और फिर खाते से रकम उड़ा देते हैं। भोपाल में बीते कुछ दिनो से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे है।



