National
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंडक; कई इलाकों में गिरे ओले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
लेखक Digital Desk132K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
बादलों की तेज गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अचानक ठंडक काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।



