National
गंगा की गोद में वायुसेना का शौर्य: 'विंग्स ओवर गंगा' में लड़ाकू विमानों ने दिखाया अद्भुत पराक्रम
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिव की नगरी काशी और गले में हार की तरह लिपटी अर्द्धचंद्राकार गंगा की धारा के ऊपर शनिवार को भारतीय वायुसेना ने शौर्य-पराक्रम का प्रदर्शन किया तो अनूठा देवलोक सजाकर उसका भी दर्शन करा दिया। हनुमान
लेखक Digital Desk115K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिव की नगरी काशी और गले में हार की तरह लिपटी अर्द्धचंद्राकार गंगा की धारा के ऊपर शनिवार को भारतीय वायुसेना ने शौर्य-पराक्रम का प्रदर्शन किया तो अनूठा देवलोक सजाकर उसका भी दर्शन करा दिया। हनुमान चालीसा की चौपाइयों और रुद्र मंत्रों की गूंज के बीच वायु वीरों ने अदम्य साहस और अद्भुत कौशल दिखाते हुए हैरतअंगेज कलाबाजी से हर एक का दिल जीत लिया।
मिसाइल से लैस छह लड़ाकू विमानों ने गर्जना संग प्रचंड प्रदर्शन किया। काकपिट से सीधे वायु योद्धाओं के स्वर काशीवासियों के कानों तक पहुंचे तो हर हर महादेव और भारत माता की जयकार से जनसमूह ने उनका अभिनंदन किया। 2.40 घंटे तक चली हेलीकाप्टरों और लड़ाकू विमानों की एक से बढ़कर एक कलाबाजी ने लोगों को बांधे रखा।



