National
शादी का वादा कर मुकरा आरोपित, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद की जमानत, एसएसपी को लगाई फटकार
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत के लिए शादी का वादा करने के बाद उससे मुकरने वाले आरोपित की जमानत रद कर दी है। मानसी की ओर से दायर जमानत निरस्तीकरण अर्जी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मेरठ के वरिष्ठ पुल
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए
-1792879138140.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत के लिए शादी का वादा करने के बाद उससे मुकरने वाले आरोपित की जमानत रद कर दी है। मानसी की ओर से दायर जमानत निरस्तीकरण अर्जी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया कि आरोपित को तत्काल हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कराएं।
शनिवार को न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की कोर्ट के समक्ष पेश हुए एसएसपी ने बताया कि वह 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक अवकाश पर थे और उनके अधीनस्थों से यह चूक हुई। कोर्ट ने इसे मातहतों की लापरवाही तो माना, लेकिन कहा कि वारंट निष्पादन प्राधिकारी स्वयं एसएसपी थे। इसलिए आरोपित को पेश कराना उनकी जिम्मेदारी थी।



