जागरण संवाददाता, अमरोहा। साइबर अपराधियों ने ग्राम पंचायत सचिवों की आइडी हैक कर केवल फर्जी जन्म प्रमाण ही नहीं जारी किए, लचर आनलाइन सरकारी व्यवस्था को भी आइना दिखाया। जोया और मंडी धनौरा की पांच ग्राम पंचायतों की आइडी से तीन दिन में जारी 1820 फर्जी प्रमाण पत्र की जांच में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।
आरोपितों ने उच्चाधिकारियों व अन्य संस्तुति पत्रों की जगह आवश्यक पोर्टल पर कोरे कागज लगाए तो कहीं शासनादेश ही अटैच कर दिया। जोया के तोफापुर में ग्राम सचिव की आइडी से छह व सात अक्टूबर को 17 राज्यों के 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए।