National
वाराणसी में 1 नवंबर को होगा जदयू का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री श्रवण कुमार ने संभाली कमान
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश सम्मेलन एक नवंबर को काशी में होगा। इसकी तैयारी को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता के साथ ही उत्तर प्रदेश
लेखक Digital Desk146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश सम्मेलन एक नवंबर को काशी में होगा। इसकी तैयारी को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता के साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे श्रवण कुमार ने यहां विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों से संपर्क किया।
मंत्री ने बताया कि लंका, बेनीपुर, परमानंदपुर, इंदिरा नगर, चितईपुर, बच्छाव बाजार और चुनार रोड पर लोगों से संगठन को मजबूती देने के लिए चर्चा हुई। एक नवंबर को रोहनिया विधान सभा क्षेत्र में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।



