National
मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: किरीट सोमैया का 'जेल भरो सत्याग्रह', पुलिस ने कार्यकर्ताओं संग लिया हिरासत में
एएनआई, मुंबई। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को जेल भरो सत्याग्रह किया। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी एक कथित अवैध मस्जिद को हटाने की मांग की।
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

एएनआई, मुंबई। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को जेल भरो सत्याग्रह किया। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी एक कथित अवैध मस्जिद को हटाने की मांग की।
सोमैया ने कहा कि टर्मिनल-2 के पास बनी इस मस्जिद को गिराया जाना चाहिए। यदि पुलिस मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे तब तक पुलिस स्टेशन में ही बैठे रहेंगे, जब तक कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती।
सोमैया ने कहा कि मुंबई मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) और महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार, टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को गिराया जाना चाहिए।



