National
सोनीपत के बाबा जिंदा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, समाधि पर गुड़ और झाड़ू चढ़ाकर मांगी मन्नतें
संवाद सहयोगी, गन्नौर। गांव मोई स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थान बाबा जिंदा के मेले में दूसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं बाबा जिंदा की समाधि पर माथा टेका। मेले में पुख्ता पुलिस व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को किसी तर
लेखक Ashish Mudgil115K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गन्नौर। गांव मोई स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थान बाबा जिंदा के मेले में दूसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं बाबा जिंदा की समाधि पर माथा टेका। मेले में पुख्ता पुलिस व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
डेरा के संचालक महंत बाबा बालकनाथ ने मेले में आए श्रद्धालुओं को उनके घर व पशुओं में सुख शांति के लिए डोरे व भभूत का प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। बाबा जिंदा पर लगे मेले में खिलौनों व मिठाइयों के स्टॉलों पर बच्चों व महिलाओं ने जहां जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों का भी आनंद लिया।



