National
त्योहारों पर अंबेडकर नगर के निवासियों की वापसी की राह मुश्किल, 30 नवंबर तक ट्रेनें फुल
जागरण संवाददाता, अंबेडकर नगर। करवा चौथ, दीपावली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे परदेसियों को टिकट नहीं मिल रहा है। नवरात्र और दशहरा खत्म होते ही बुकिंग शुरू हुई, लेकिन ट्रेनों में 30 नवंबर तक नो-रूम की स्थिति है। यानि
लेखक Upendra Maurya177K पढ़े गए
-1792845395391.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अंबेडकर नगर। करवा चौथ, दीपावली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे परदेसियों को टिकट नहीं मिल रहा है। नवरात्र और दशहरा खत्म होते ही बुकिंग शुरू हुई, लेकिन ट्रेनों में 30 नवंबर तक नो-रूम की स्थिति है। यानि वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दिल्ली, मुंबई, बिहार, पंजाब, कोलकाता और राजस्थान रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल हैं। आरक्षण काउंटर और आनलाइन, दोनों पर प्रयास के बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
सियालदह एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस में वेटिंग 250 के पार पहुंच गई है। अकबरपुर स्टेशन होकर 32 जोड़ी ट्रेनें आवागमन करती हैं। त्योहारों की भीड़ के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वह 15 दिनों से टिकट की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दीपावली के लिए कन्फर्म सीट नहीं मिली। मुंबई के कपड़ा कारखाने में काम करने वाले महरुआ के संतोष गौड़ ने कहा कि वह हर साल करवा चौथ पर घर आते हैं, लेकिन इस बार वेटिंग 150 से ऊपर है।