National
पराली पर गरमाई सियासत, पंजाब के मंत्री खुड्डियां की दिल्ली सरकार को दो टूक, कहा- सियासत छोड़ इंसानियत की बात करें
जतिंदर कुमार, फरीदकोट। पंजाब में धान का सीजन शिखर पर है। एक ओर जहां पंजाब में धान की खरीद जोरों पर है वहीं दूसरी ओर धान की कटाई के पश्चात पराली को आग लगाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। जिसके चलते पंजाब की हवा की गुणवत्
लेखक Jatinder Kumar181K पढ़े गए

जतिंदर कुमार, फरीदकोट। पंजाब में धान का सीजन शिखर पर है। एक ओर जहां पंजाब में धान की खरीद जोरों पर है वहीं दूसरी ओर धान की कटाई के पश्चात पराली को आग लगाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। जिसके चलते पंजाब की हवा की गुणवत्ता तो खराब होने की लगी है साथ ही हर बार की तरह इसके साथ ही सियासत भी गर्माने लगी है।
पंजाब में पराली को लगाई जा रही आग को लेकर एक बार फिर से दिल्ली और पंजाब के नेताओं के बीच ब्यानबाजी सामने आने लगी है। इस संबंध में गत दिवस भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें इस मामले में सियासत न करने की नसीहत दी है।



