National
बच्चों के बुखार को सामान्य समझकर अनदेखा नहीं करें, डॉक्टर की सलाह पर ही दवा दें : डा. शैलेंद्र गौतम
जागरण संवाददाता, कानपुर। बदलते मौसम में दिन की गर्मी और रात की ठंडक के कारण बच्चों में मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू व संक्रमण के मामले हर दिन ओपीडी में सामने आ रहे हैं। चिकनपाक्स
लेखक Ankush Kumar159K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। बदलते मौसम में दिन की गर्मी और रात की ठंडक के कारण बच्चों में मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू व संक्रमण के मामले हर दिन ओपीडी में सामने आ रहे हैं। चिकनपाक्स, वायरल हेपेटाइटिस, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लक्षण को पहचान समय पर विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज कराएं। अक्सर लोग चिकनपाक्स व बुखार की समस्या पर घर पर ही खुद से इलाज शुरू कर देते हैं। यह बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।



