National
दुमका: नाबालिग को लेकर भागा युवक चलती ट्रेन में गिरफ्तार, पुलिस ने आरपीएफ की मदद से दबोचा
जागरण संवाददाता, दुमका। शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की किशाेरी बेटी को भगाने वाले सन्नी शर्मा को पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से शुक्रवार को चलती ट्रेन में धर दबोचा। शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने आरोपित को जेल और
लेखक Rajeev Ranjan97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, दुमका। शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की किशाेरी बेटी को भगाने वाले सन्नी शर्मा को पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से शुक्रवार को चलती ट्रेन में धर दबोचा। शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने आरोपित को जेल और किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
गुरुवार की रात सन्नी किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। रात को पुजारी ने नगर थाना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।



