National
4 साल बाद अचानक दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह; बंद कमरे की बैठक में क्या-क्या हुआ?
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस के कामकाज का जायजा लेने के लिए
लेखक mohammed saqib159K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस के कामकाज का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में चल रही जांच, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीजेपी के हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई।



