जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने फोटो लगाकर पास वितरित किए जाने के मामले में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शन‍िवार को कोतवाली थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए एफआईआर दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।