National
पीरमुच्छला से ढकोली तक लिंक रोड बननी शुरू, विधायक की अफसरों को चेतावनी-गुणवत्ता से समझौता नहीं
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के पीरमुच्छला और ढकोली के बीच आवागमन आसान बनाने के लिए लिंक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। डीमार्ट, पीरमुच्छला से गुरजीवन विहार, ढकोली तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण शनिवार को हलका
लेखक Lakhwant Singh176K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के पीरमुच्छला और ढकोली के बीच आवागमन आसान बनाने के लिए लिंक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। डीमार्ट, पीरमुच्छला से गुरजीवन विहार, ढकोली तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण शनिवार को हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शुरू करवाया।
सड़क बनने से आसपास की रिहायशी कॉलोनियों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक रंधावा ने कहा कि जीरकपुर में आबादी और रिहायशी क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। ऐसे में लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए सड़क नेटवर्क मजबूत करना जरूरी है।



