जागरण संवाददाता, मीरा साहिब। क्षेत्र के किसानों को अपनी धान की फसल कटाई के लिए अब ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि क्षेत्र मे फसल कटाई के लिए जापानी तकनीक पर आधारित कुबोटा हार्वेस्टिंग हाफ कट मशीन पहुंच चुकी है और इसको जापान से मंगवाया है। क्षेत्र के गांव खोड़ के उन्नत किसान गुरमीत सिंह ने 35 लख रुपए की लागत से इस मशीन को फसल कटाई के लिए हासिल किया है।