National
'हिंदी साहित्य का इतिहास' लिखने वाले आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती, पैतृक गांव में दी गई श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र, कलवारी (बस्ती)। हिंदी साहित्य के समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती शनिवार को बहादुरपुर विकासखंड के उनके पैतृक गांव अगौना स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम में उ
लेखक Sushil Dwivedi75K पढ़े गए

संवाद सूत्र, कलवारी (बस्ती)। हिंदी साहित्य के समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती शनिवार को बहादुरपुर विकासखंड के उनके पैतृक गांव अगौना स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने आचार्य शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी साहित्य के गौरव थे। अगौना की धरती पर जन्मे शुक्ल ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



