संवाद सूत्र, सहरसा। कोसी क्षेत्र में मखाना का उत्पादन सबसे अधिक होता है। सहरसा रेल मार्ग से प्रतिदिन कोसी इलाका से प्रतिदिन 40 से 50 बोरा मखाना पंजाब सहित अन्य प्रदेश जाता है। मखाना की मांग पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के अलावा विदेशों में भी काफी है। जिस कारण कोसी इलाका से कई मखाना व्यापारियों ने मखाना का व्यवसाय शुरू कर दिया है। 
इन दिनों मखाना का पिकअप सीजन है। जिस कारण प्रतिदिन करीब 40 से 50 बोरा मखाना पंजाब के गौरखपुर, इटारसी, सियालदह के अलावा नई दिल्ली, अहमदाबाद भेजा जाता है।