रुमनी घोष। 'वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2026' जैसी वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार दुनिया भर में भारत की स्थिति बीच की है। सबसे ज्यादा अपराध वाले देशों की सूची में 77वें स्थान पर और प्रति व्यक्ति अपराध दर के मामले में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के पीछे है।
सुप्रीम कोर्ट भी देश में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्ता ने एक मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मौत की सजा को कम करने का 'उदार रवैया" अपराधों में बढ़ोतरी का कारण बन रहा है। उनके इस बयान को लेकर कानूनविदों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। एक वर्ग का मानना है कि गंभीर अपराधों के दोषियों को मौत की सजा देने से अपराधी मानसिकता वाले लोगों के भीतर भय उत्पन्न होगा और अपराधों में कमी आएगी।