जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खिजूरी के समीप छापा मारकर करीब 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर जब्त किया। मौके से तेल से भरे 11 ड्रम और पांच खाली ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियां, दो मोटर और कुछ पाइप भी कब्जे में लिए। तेल के अवैध कारोबार के खिलाफ दो माह में पुलिस की यह पांचवीं कार्रवाई है।
आरोपितों की तलाश की जा रही