National
नोएडा सेक्टर 125 अग्निकांड: ग्राइंडर की चिंगारी से कैसे 6 दुकानों तक पहुंची आग? दुकान में फंसे व्यक्ति की मौत
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 125 स्थित मंदिर के पास की जमीन पर बनी चाय-नाश्ते की अवैध अस्थाई दुकान में शनिवार को सुंदरीकरण का कार्य कराते समय ग्रांइडर (दीवार व पत्थर की काटने की मशीन) की चिंगारी से पास में रखे प्लास्टि
लेखक Munish Kumar Sharma143K पढ़े गए
-1792847293887.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 125 स्थित मंदिर के पास की जमीन पर बनी चाय-नाश्ते की अवैध अस्थाई दुकान में शनिवार को सुंदरीकरण का कार्य कराते समय ग्रांइडर (दीवार व पत्थर की काटने की मशीन) की चिंगारी से पास में रखे प्लास्टिक आदि के सामान में आ लग गई।
देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस की फास्ट फूड की पांच दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन सिलेंडर फटे और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया। कई किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे तक धुआं दिखा।



