जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर के चर्चित अनिल सोती हत्याकांड में नया मोड़ आया है। शरारती तत्वों ने अनिल सोती के बंद पड़े आवास में आग लगा दी। अलमारी में रखी फाइलें, दस्तावेज व अन्य सामान जल हुआ मिला है। आग कई दिन पुरानी है। आशंका है कि किसी ने सबूत या महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने की साजिश रची है। पुलिस शार्ट सर्किट से आग मान रही है। दमकल विभाग ने जांच शुरू की है।