National
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2,387.60 करोड़ की सिंचाई परियोजना का उद्घाटन, कहा- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
डिजिटल डेस्क, भोपाल/धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने धार जिले के सरदारपुर स्थित खेल परिसर से नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई पर
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए
-1792846860013.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, भोपाल/धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने धार जिले के सरदारपुर स्थित खेल परिसर से नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने इस परियोजना के तैयार रूट मैप का अवलोकन भी किया।
2,387.60 करोड़ रुपये की इस परियोजना से हजारों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने 188 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने यहां लगाई प्रदर्शनी और स्टॉल्स का अवलोकन किया, उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने उनके निर्माण, विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में भी जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 317 करोड़ 86 लाख भी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए।



