जागरण संवाददाता, तरहसी (पलामू)। मनातू थाना क्षेत्र के पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की पहल की। पुलिस के प्रयास से युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।