जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच 28 अक्टूबर से कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव की जानकारी सामने आई है।
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी समेत महत्वपूर्ण ट्रेनों के यात्रियों को अपने सफर के लिए अतिरिक्त समय रखना पड़ सकता है। इससे दिल्ली, पटना और अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों की आगे की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।