National
सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर और भदोही की कालीन, पीलीभीत के सरस मेले में बिखरी हस्तशिल्प की चमक
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कहीं सहारनपुर की लकड़ी पर कारीगरी का कमाल तो कहीं भदोही की कालीन की खूबसूरती। पर्स, पोटली, डिजाइनर कुर्ती और करवाचौथ व दीपावली के साजो-सामान ने गांधी स्टेडियम में लगे सरस मेले को खास बना दिया है
लेखक Vaibhav Mishra79K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कहीं सहारनपुर की लकड़ी पर कारीगरी का कमाल तो कहीं भदोही की कालीन की खूबसूरती। पर्स, पोटली, डिजाइनर कुर्ती और करवाचौथ व दीपावली के साजो-सामान ने गांधी स्टेडियम में लगे सरस मेले को खास बना दिया है। उत्पादों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण दीदियों के चेहरे खिल उठे हैं।
तीन दिवसीय जनपद सरस मेला 22 से 24 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगाया गया है। इसमें 51 स्वयं सहायता समूहों के 30 स्टाल लगाए गए हैं।



