जागरण संवाददाता, आगरा। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। इसमें 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और फ्रेंचाइजियों के पास 27 स्लाट उपलब्ध हैं। इसमें जिले की महिला क्रिकेटर भारती सिंह अनकैप्ड (जिसने सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच न खेला हो।) खिलाड़ियों की सूची में 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल हैं। इनके साथ अनन्या के नाम की भी चर्चा है।