National
15 लाख का पैकेज छोड़ बीमार पिता की सेवा के लिए घर लौटे हरदोई के विवेक, आकाश मिसाइल प्रोजेक्ट में निभाई थी अहम भूमिका
जागरण संवाददाता, हरदोई। देश की वायु रक्षा प्रणाली से जुड़े प्रोजेक्ट में अहम तकनीकी जिम्मेदारी निभाने वाले हरदोई के विवेक शर्मा के जीवन में एक समय ऐसा आया, जब उन्हें अपने स्थापित करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच चुना
लेखक Avichal Mishra35K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरदोई। देश की वायु रक्षा प्रणाली से जुड़े प्रोजेक्ट में अहम तकनीकी जिम्मेदारी निभाने वाले हरदोई के विवेक शर्मा के जीवन में एक समय ऐसा आया, जब उन्हें अपने स्थापित करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच चुनाव करना पड़ा।
ग्रेटर नोएडा की कंपनी में सीनियर मैकेनिकल डिजाइन इंजीनियर के पद पर कार्यरत विवेक आकाश मिसाइल प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले प्रेशराइज्ड कंटेनर की डिजाइनिंग का नेतृत्व कर रहे थे। लाखों का पैकेज था, लेकिन उससे भी बढ़कर देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में योगदान देने का गौरव भी उनके पेशेवर जीवन का अहम हिस्सा था।



