National
मोहाली में फिर भड़की आग, 15 दिनों से धुआं घोंट रहा दम; निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना शुरू
लखवंत सिंह, मोहाली (मोहाली)। शहर के फेज-5 स्थित सब्जी मंडी में नगर निगम की ओर से फेंकी गई झाड़ियों में लगी आग पिछले करीब 15 दिनों से जल रही है। झाड़ियों से लगातार उठ रहे धुएं के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

लखवंत सिंह, मोहाली (मोहाली)। शहर के फेज-5 स्थित सब्जी मंडी में नगर निगम की ओर से फेंकी गई झाड़ियों में लगी आग पिछले करीब 15 दिनों से जल रही है। झाड़ियों से लगातार उठ रहे धुएं के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धुएं से परेशान लोगों ने इस मामले को लेकर नगर निगम के प्रति रोष जताया है। समस्या का समाधान न होने के विरोध में शनिवार को एमसी कुलदीप कंग और फेज-5 वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धरना शुरू कर दिया गया।



