नवीन नवाज, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव तय हो गया है। तमाम अटकलों के बीच मौजूदा मुख्यसचिव अटल डुल्लु को सेवाविस्तार नहीं मिला है और केंद्र सरकार ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को केंद्र शासित प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 24 अक्टूबर, 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति पहली नवंबर से अथवा उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।