संवाद सूत्र, दरियापुर (सारण)। दरियापुर प्रखंड की अकबरपुर पंचायत में घोरहू-मोहन कोठिया और मानपुर हेमंतपुर के बीच गंडकी नदी पर बना डबल डेकर बांस का चचरी पुल अब जर्जर होने लगा है। ग्रामीण करीब दस वर्षों से इसी पुल के सहारे आवागमन कर रहे हैं। 
पुल की स्थिति खराब होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पक्का पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।