जागरण टीम, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जन्मदिन मनाया। अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर की जनता का आभार जताया, जिन्होंने 5 बार जीताकर लोकसभा भेजा। उन्होंने कहा कि वह इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे। हिमाचल की जनता का भी प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। अनुराग 51 साल के हो गए हैं।