National
गोरखपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राम रतन बनर्जी का निधन, यश भारती पुरस्कार से थे सम्मानित
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और समाजसेवी डा. राम रतन बनर्जी का शनिवार को दिन में 11 बजे निधन हो गया। उनके पुत्र डा. रूप कुमार बनर्जी ने इसकी जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर में ही किया जाए
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और समाजसेवी डा. राम रतन बनर्जी का शनिवार को दिन में 11 बजे निधन हो गया। उनके पुत्र डा. रूप कुमार बनर्जी ने इसकी जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर में ही किया जाएगा।
डा. बनर्जी के निधन से चिकित्सा जगत और बंगाली समाज में शोक की लहर है। वह चिकित्सा को महज पेशा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा का माध्यम मानते थे। छह दशक से अधिक समय तक उन्होंने अपनी इसी सोच के साथ मरीजों का उपचार किया और समाज में मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की।



