National
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी, महारैली और चुनाव की रणनीति पर करेंगी मंथन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना रविवार 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार संगम नगरी में आगमन होगा। उनके स्वागत और कार्यक
लेखक Mritunjay Mishra93K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना रविवार 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार संगम नगरी में आगमन होगा। उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सुबह 10:30 बजे तेलियरगंज में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा और हाई कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।



