National
चंदौसी में हादसा: नए बाइपास पर अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, दावत से लौट रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत
संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। नए बाइपास पर शुक्रवार रात शिवा ढाबे के सामने तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें एक युवक ने मौके पर ही दम त
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। नए बाइपास पर शुक्रवार रात शिवा ढाबे के सामने तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की चंदौसी सीएचसी में मौत हो गई।
तीसरे घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन हापुड़ ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंदक में जा घुसी। कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।



