जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। प्रदेश के मदरसों को अब धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा से भी जोड़ा जाएगा। अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को धार्मिक शिक्षा से कोई मनाही नहीं है।
उनके एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में कंप्यूटर होगा। इसी विजन के तहत ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के मदरसों को नवंबर तक मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।