गौरव त्यागी, हरिद्वार। अर्धकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के साथ आकाश में तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने 1500 ड्रोन के जरिए विशेष शो आयोजित कराने की योजना बनाई है।
पांच ड्रोन शो के लिए करीब 4.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्तुति में अर्धकुंभ की आध्यात्मिक यात्रा और दिव्यता को आसमान में उभरती आकृतियों, पवित्र प्रतीकों और रोशनी के तालमेल से दर्शाया जाएगा।