जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दीपावली और छठ पर्व को लेकर आरा शहर में पटाखों का कारोबार तेज हो गया है। लेकिन इस कारोबार के बीच घनी आबादी वाले इलाकों में पटाखों के कथित भंडारण ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिल्की मोहल्ला की गुरहट्टी गली, बिचली रोड, सब्जी गोला और बक्कू शहीद बाबा के आसपास बड़े पैमाने पर पटाखों के भंडारण और बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं।