राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 30 अक्टूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेल-2026 के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों से सम्मानित किया जाएगा।