National
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, दिशा पाटनी के बरेली वाले घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
जागरण संवाददाता, बरेली। मुंबई में टाइगर श्राफ पर हमले के बाद बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के चौपुला स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने सोमवार दोपहर दिशा पाटनी के घर जाकर सुरक्षा व्यवस्था
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। मुंबई में टाइगर श्राफ पर हमले के बाद बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के चौपुला स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने सोमवार दोपहर दिशा पाटनी के घर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और उनके पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी से भी वार्ता कर स्थिति जानी।
उन्होंने घर में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा के दृष्टिगत दिशा-निर्देश दिए। दिशा पाटनी के घर पर 11 और 12 सितंबर 2025 को फायरिंग हुई थी।



