डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो राज्यभर में बसों का चक्का जाम किया जा सकता है।