संजीव कांबोज, यमुनानगर। हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अनाज मंडियों में धान की खरीद काे लेकर प्रति एकड़ 27 क्विंटल की सीमा हटा दी गई है। पैदावार अधिक होने पर भी धान की खरीद हो सकेगी। अब तक प्रति एकड़ 27 क्विंटल धान का ही गेट पास कट रहा था, लेकिन प्रति एकड़ पैदावार 35 क्विंवटल तक पहुंच रही है।
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की वास्तविक धान पैदावार सरकार की ओर से निर्धारित सीमा से अधिक है। वे अतिरिक्त पैदावार की खरीद के लिए लिखित अनुरोध कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को ऐसे दावों का 48 घंटे के भीतर सत्यापन करना होगा।