सुरेंद्र सिंह, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच वर्षों के दौरान सरकारी स्कूलों का नेटवर्क तेजी से सिमटा है। वर्ष 2021-22 की तुलना में 2025-26 तक प्रदेश में 4386 सरकारी स्कूल कम हो गए हैं। यह सरकारी स्कूलों की संख्या में करीब 18.9 प्रतिशत की कमी है। इसके मुकाबले इसी अवधि में देशभर में सरकारी स्कूलों की संख्या में कमी करीब 1.7 प्रतिशत रही। सरकारी स्कूलों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट अब शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की पहुंच को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से यह तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 में जम्मू-कश्मीर में कुल 24,228 सरकारी स्कूल चल रहे हैं।इनमें करीब 26.58 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और 1.66 लाख शिक्षक कार्यरत हैं।