National
रामकुमार सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपित चंदन सिंह समेत दो दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने कांड के मुख्य आरोपित चंदन सिंह और उसके साथ
लेखक Deepak Singh50K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने कांड के मुख्य आरोपित चंदन सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को पश्चिम बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है।



