National
मुंबई: दादर की 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर बिल्डिंग स्थित होटल के किचन में लगी आग
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के दादर वेस्ट के 50 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग कोहिनूर स्क्वायर में सोमवार सुबह आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर संचालित एक होटल की किचन में लगी थी। समय रहते कार्
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के दादर वेस्ट के 50 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग कोहिनूर स्क्वायर में सोमवार सुबह आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर संचालित एक होटल की किचन में लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
यह घटना दादर वेस्ट में शिवसेना भवन के ठीक सामने स्थित कोहिनूर स्क्वायर टावर में हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड के नियंत्रण कक्ष को सुबह 9:18 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके की स्थिति और इमारत के आकार को देखते हुए दमकल विभाग ने सुबह 9:25 बजे इसे आधिकारिक तौर पर लेवल-1 की आग घोषित किया।



